बड़ाबाज़ार में 9.20 लाख रुपये के बियरिंग चोरी मामले में एक गिरफ्तार


 कर्मचारी पर माल ग़बन का आरोप, जॉरासांको से दबोचा गया आरोपी; कोई सामान बरामद नहीं


कोलकाता | न्यूज़ डेस्क: बड़ाबाज़ार थाना क्षेत्र में करीब 9 लाख 20 हजार रुपये के बियरिंग चोरी मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला बड़ाबाज़ार थाना कांड संख्या 21, दिनांक 05.02.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306/317(2) में दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता यासीर शफीक (टी. एच. हबीब एंड कंपनी, पटेल ग्रुप ऑफ कंपनीज़) द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। कंपनी का पता 67B, एन.एस. रोड, पर स्थित है।


शिकायत में कहा गया है कि 5 फरवरी  को रात करीब 9:15 बजे से पहले कंपनी में कार्यरत नूर-ए-आलम (31 वर्ष), निवासी टिकियापारा जालपाड़ा मस्जिद लेन,ने कंपनी के बियरिंग (माल) जिसकी कीमत लगभग 9,20,000 रुपये बताई गई है, कथित रूप से ग़बन कर लिया। आरोप है कि उक्त माल को 67B, एन.एस. रोड स्थित कार्यालय से निकालकर पप्पू भाई नामक व्यक्ति को सौंप दिया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने नौशाद रज़ा (52 वर्ष) को 15 फरवरी को शाम 6:45 बजे गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस को गिरफ्तारी के समय कोई सामान बरामद नहीं हुआ है।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Previous Post Next Post

Popular News