उत्तर हावड़ा के पर्वतारोही आकाश दास को राज्य मंत्री उमेश राय ने किया सम्मानित



उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के निवासी एवं माउंटेनियर्स एसोसिएशन ऑफ कृष्णानगर के सदस्य आकाश दास को हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला स्थित 17,369 फीट ऊँचे माउंट शीती धार शिखर तक सफल ट्रेकिंग अभियान पूरा करने पर राज्य मंत्री एवं उत्तर हावड़ा के विधायक उमेश राय ने सम्मानित किया।


आकाश दास ने 12 से 15 जून के बीच तीन दिनों में इस चुनौतीपूर्ण ट्रेक को पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर मंत्री उमेश राय ने अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित करते हुए अयोध्या में विराजमान प्रभु श्रीराम की प्रतिकृति भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर मंत्री उमेश राय ने कहा कि आकाश दास की उपलब्धि उत्तर हावड़ा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में अभियान पूरा करना उनके साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है तथा ऐसे युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।


आकाश दास ने सम्मान के लिए राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक चुनौतीपूर्ण पर्वतारोहण अभियानों के लिए प्रेरित करेगा।

Previous Post Next Post