बीटी रोड पर डीडी की कार्रवाई, XUV से 33.745 किलो गांजा बरामद


 कोलकाता में कार से 33 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, सिलीगुड़ी से जुड़ा ड्रग रूट बेनकाब।


कोलकाता,न्यूज़ डेस्क:डिटेक्टिव डिपार्टमेंट नारकोटिक्स सेल और डीडी की टीम ने रविवार छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ(गांजा)बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बी.टी. रोड के पूर्वी किनारे, साउथ सिंथी बस स्टैंड के सामने गिरी भवन के पास दो आरोपियों को 33.745 किलो गांजा के साथ हिरासत में लिया गया।


बताया गया है कि दोनों आरोपी दक्षिणेश्वर की ओर से महिंद्रा XUV-3XO कार से आ रहे थे और प्राथमिक तौर पर उनका गंतव्य नॉर्थ कोलकाता का इलाका माना जा रहा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मादक पदार्थ सिलीगुड़ी से ट्रेन के जरिए दक्षिणेश्वर लाया गया था, जहां से कार द्वारा आगे सप्लाई की तैयारी थी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान —

रोहित अधिकारी (25), निवासी,बेलगछिया रोड

मिथुन घोष (33), निवासी गांव- कासबा महाशो,उत्तर दिनाजपुर।


पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बरामद गांजे के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जब्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कोस्सीपुर थाने में एक विशेष मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


मामले की जांच जारी है और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य संभावित कड़ियों की तलाश में जुटी है।

Previous Post Next Post