पार्क सर्कस में बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 5 मोबाइल फोन बरामद


 डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की वॉच सेक्शन टीम की कार्रवाई, बड़ाबाजार थाने के मामले में दर्ज था केस।


कोलकाता में एंटी क्राइम पेट्रोलिंग के दौरान डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की वॉच सेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी की दोपहर पार्क सर्कस इलाके में गश्त के दौरान सैयद आमिर अली एवेन्यू स्थित क्वेस्ट मॉल के पास से आरोपियों को पकड़ा गया। यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (वॉच सेक्शन) द्वारा थाना बुर्राबाज़ार पुलिस स्टैशनके केस संख्या 13, के संबंध में की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 (C) के तहत दर्ज है।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. शेख दिलबर उर्फ छोटू (38), निवासी सापगाछी 1st लेन, तिलजला, कोलकाता।

2. अंतर दास उर्फ अवि (29), निवासी खालिया, चमरैल, लिलुआ, हावड़ा।

3. सुकुर अली शेख उर्फ भगना (30), निवासी दक्षिण बांसरा, घुटियारिशरीफ, जीवंतला, दक्षिण 24 परगना।

4. मंजूर आलम लस्कर (32), निवासी श्रीनगर, जीवंतला, दक्षिण 24 परगना।

5. दीप पांजा (26), निवासी खालिया, लिलुआ, हावड़ा।

6. सिद्दीक शेख (29), निवासी उत्तर पंचन्ना ग्राम, आनंदपुर, कोलकाता।

7. अंशु श्रीवास्तव (21), निवासी कोना नस्कर पारा, चमरैल, दासनगर, हावड़ा।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों को 13 फरवरी 2026 को माननीय ए.सी.जे.एम., कलकत्ता की अदालत में रिमांड के लिए पेश किया गया।

मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous Post Next Post