ईएम बाईपास से पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन बरामद


 डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की वॉच सेक्शन टीम ने एंटी क्राइम पेट्रोलिंग के दौरान की गिरफ्तारी, पोस्टा थाने के मामले में कार्रवाई।

कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डी.डी.) की वॉच सेक्शन टीम ने बुधवार (11 फरवरी 2026) की शाम एंटी क्राइम पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की। टीम ने ईएम बाईपास स्थित रूबी क्रॉसिंग के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कोलकाता पुलिस के वॉच सेक्शन द्वारा पोस्ता थाना के केस संख्या 13, दिनांक के संबंध में की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत दर्ज है।


गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

1. अमीरुल लस्कर (24)

2. माजिद लस्कर (22)

3. रमजान शेख (27)

4. सलाहुद्दीन शेख (22)

5. मोनी शेख (27)


सभी आरोपी दक्षिण 24 परगना जिले के घुटियारिशरीफ, थाना जीवंतला के निवासी बताए गए हैं।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार (12 फरवरी 2026) को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्हें एल.डी. ए.सी.जे.एम., कलकत्ता की अदालत में रिमांड के लिए पेश किया जाएगा।


पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Previous Post Next Post