
कोलकाता | 9 जनवरी | विशेष रिपोर्ट (एबीएस , डीडी )
कोलकाता के बेहाला थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में घर में अस्थायी तौर पर काम करने वाले रसोइये समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी गए सोने-हीरे के गहने, नकदी, चांदी के सिक्के और एक महंगी घड़ी बरामद कर ली है।
📌 क्या है पूरा मामला
इस संबंध में बहला थाने में डीडी केस नंबर 339 30/12/2025) के तहत बीएनएस की धारा 306 में मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे के बीच शिकायतकर्ता के घर से सोने और हीरे के गहने, 27,000 रुपये नकद, 20 चांदी के सिक्के और एक कीमती घड़ी चोरी हो गई थी।
जांच में सामने आया सच
पुलिस जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के घर में अस्थायी रूप से काम करने वाला रसोइया ही इस चोरी का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए। इसके बाद तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
तीन आरोपियों की गिरफ्तारी
जांच के आधार पर पुलिस ने जिबनतला थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मुख्य आरोपी:
1-सिकंदर यादव (35)
को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी के गहनों को खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया:
2-आलोक मंडल (31)
3-जलधर प्रमाणिक (40)
चोरी का सारा सामान बरामद
पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से चोरी गया पूरा सामान — सोने-हीरे के गहने, नकदी, चांदी के सिक्के और महंगी घड़ी — बरामद कर लिया है।
पुलिस कस्टडी में आरोपी
फिलहाल तीनों आरोपी 13 जनवरी 2026 तक पुलिस कस्टडी में हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।